14 दिसंबर 2023 - 05:12

नाइजर के सैन्य शासकों ने मिलिशिया समूहों से लड़ने के बहाने देश में तैनात 1,500 फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी का आदेश देते हुए पेरिस के साथ हुए सैन्य समझौतों को रद्द कर दिया था।

अफ्रीकी देश नाइजर में सैन्य तख्तापलट के साथ ही इस देश से फ़्रांस की रुखसती पर मोहर लग गयी है। नाइजर सरकार ने कहा है कि अक्टूबर से शुरू हुई फ्रेंच सैनिकों की वापसी 22 दिंसबर तक पूरी हो जाएगी।

इस देश में कट्टरवाद से मुक़ाबले के नाम पर डेरा डाले हुए फ़्रांस का एक एक सैनिक 22 दिसंबर तक इस देश से निकल जाएगा। यह घटनाक्रम फ़्रांस के साथ नाइजर के अलगाव का चरम बिंदु है।

नाइजर में तख्तापलट के बाद सत्ता संभालने के फ़ौरन बाद ही, नाइजर के सैन्य शासकों ने मिलिशिया समूहों से लड़ने के बहाने देश में तैनात 1,500 फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी का आदेश देते हुए पेरिस के साथ हुए सैन्य समझौतों को रद्द कर दिया था।

लंबे विवाद के बाद फ्रांस ने नाइजर की मांग को स्वीकार कर लिया और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हाल ही में कहा कि नाइजर से फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी।